फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Others dispute Jnmandon house burn

औरों के विवाद में जन्मांधों का मकान जला

Thu, 05 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 05 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Others dispute Jnmandon house burn
मदनपुर के ठकुरदेवा पांडेय देवकली में दो लोगों के विवाद में दो जन्मांधों का सबकुछ जल जाने के बाद मायुस बैठे जन्मांध
मदनपुर के  ठकुरदेवा गांव के पांडेय देवकली टोले पर बुधवार को शाम रंजिश में लगाई गई आग ने दो जन्मांध भाईयों का आशियाना के साथ उनके रोजी रोटी कमाने का साधन भी तबाह कर दिया। जन्म से अंधे दोनों भाई लोगों के घर भजन कीर्तन और शादी ब्याह में गाना बजाना कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। आग में घर गृहस्थी के सामान के साथ वाद्य यंत्रों के जलकर नष्ट हो जाने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


ठकुरदेवा गांव के रमायन और रामाश्रय दोनों सगे भाईयों को जन्म से दिखाई नहीं देता । ईश्वर ने उनके आंखों को रोशनी तो नहीं दी लेकिन गाने बजाने का हुनर देकर जन्मान्धता मजबूरी नहीं बनने दी। दोनों भाई गाने बजाने में महारथ हासिल कर उसे रोजी रोटी का साधन बना लिए। दोनों भाईयों का परिवार खुशी से चल रहा था, लेकिन बुधवार को गांव में रंजिश से भड़की चिंगरी ने उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी। गांव के कैलेश्वर पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीन के विवाद में गांव के दो लोगों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन


आग बढ़ने के बाद गांव के लोगों आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान उसकी झोपड़ी से एक चिंगारी निकल कर जन्मांध भाईयों के मकान पर गिरी। देखते ही देखते रमायन और रमाश्रय की मकान धू धू कर जलने लगी। दोनों भाई किसी काम से गांव के बाहर गए थे। रमायन की पत्नी शोभा बड़ी मश्कत से दोनों भाईयों की मेहनत से बनाया गया आशियाना को जलता देख छाती पीट कर रो रही थी। उसकी आंखों के सामने मकान जल कर राख हो गया। मकान के अंदर रखा हारमोनियम, ढ़ोलक और अन्य वाद्य यंत्र में जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में आग लगने की सूचना पर दोनों भाई भाग कर घर आए। वे राख में वाद्य यंत्रों को तलाश रहे थे। उन्होंने कहा कि घर के साथ वाद्य यंत्र नष्ट हो जाने से उनकी रोजी रोटी संकट  में पड़ गई है। वाद्य यंत्रों को खरीदने के लिए उनके पास रकम भी नहीं है। ऐसे में आजीविका पर संकट आ गया है। मुसीबत से कैसे निकले इसकी राह नहीं मिल रही। हालांकि उन्हें अपने हुनर पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि हुनर साथ में है इसे कोई छीन नहीं सकता। इस मुसीबत से बाहर आने में यह ही काम आएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed