फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One of the broken suhags, two mothers sleeping laps

एक का उजड़ा सुहाग, दो मांओं की सूनी हुई गोद

Sat, 14 Oct 2017 11:08 PM IST
deoria
deoria Updated Sat, 14 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
One of the broken suhags, two mothers sleeping laps
पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या चौरसिया 
विज्ञापन

पैकौली (देवरिया)। रामप्रवेश उर्फ कोहली की हत्या से दिव्यांग पत्नी सदमे में है। भाभी ऊषा देवी की चित्कार से लोगों की आंखें नम हो जा रही थी। ट्रिपल मर्डर के बाद गम और गुस्से के बीच सड़क पर मौजूद सरौरा गांव की महिलाएं प्रशासन को कोस रही थीं। सदर कोतवाली के सरौरा गांव के हनुमान मंदिर के पास पेट्रोल पंप निर्माण को लेकर चल रहे विवाद का मामला डेढ़ माह पुराना है। 

प्रशासन का दावा है कि पेट्रोल पंप मालिक को निर्माण कराने के लिए उसके पक्ष में आदेश दिया गया था। उसी आधार पर वह शनिवार को निर्माण कार्य कराने के लिए आए थे। गांववाले पहले की तरह इस बार भी काम रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि तीन की हत्या हो जाएगी। रामप्रवेश तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। दस साल पहले दिव्यांग पम्मी से कोर्ट मैरिज की थी। एक बेटा शिवम, बेटी अंजली, रिंकी और पिंकी है।
विज्ञापन


रामप्रवेश के दोनों भाई बाहर नौकरी करते हैं। रामप्रवेश घर पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हमलावरों की गोलियों का शिकार हुआ इंद्रजीत कुशवाहा तीन भाइयों में छोटा था। अहमदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले घर आया था और दीवाली बाद अहमदाबाद जाना था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। इंद्रजीत की मौत से मां सुभावती देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed