फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Not depart from parents to daughter assault

मायके से बहू को विदा न करने पर मारपीट

Sat, 07 May 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 07 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Not depart from parents to daughter assault
बहू की विदाई नहीं करने पर हुई मारपीट में घायल सबनम के पिता और उसका भाई
मायके में आई बहू की विदाई कराने को लेकर ससुरालियों और मायके वालों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चले ईट-पत्थर में आठ से अधिक लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी पर कराया गया। पुलिस इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


नगर के पिपरा नाजिर वार्ड निवासी मदिना अंसारी अपनी बेटी शबनम की शादी एक साल पूर्व कस्बा सलेमपुर गांव निवासी मकसूद के साथ किया था। शबनम एक कार्यक्रम में शामिल होने मायके कुछ दिन पूर्व आई थी। शुक्रवार की रात इसकी विदाई कराने के लिए ससुराल वाले पहुंचे। लेकिन मायके वालों ने शबनम को विदा करने से इंकार कर दिए। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले। इसमें आठ लोगों का सिर फट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य लोग वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


मारपीट में मायके पक्ष के शबनम, मदिना अंसारी, सहंसा अंसारी, सहाना और रिश्तेदारी में आई नैमुदीन, ताराबेगम घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के मकसूद, सबीरा खातून को भी चोट लगी है। हालत गंभीर देख डॉक्टर सहंसा अंसारी और नैमुदीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि जिला अस्पताल पहुंचे घायलों का मेडिको लीगल बनाने से डॉक्टर ने इंकार कर दिया। इसको लेकर जिला अस्पताल में लोगों ने जमकर हंगामा किया।  घायलों को वापस सीएचसी पर लाकर उनका उपचार हुआ। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया मायके में आई बहू की विदाई कराने को लेकर मारपीट हुई है। चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed