फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Neeraj Verma and BSP on the lawsuit filed by Chandrika

बसपा प्रत्याशी नीरज वर्मा और चंद्रिका पर मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Mar 2017 10:57 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 02 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट/रुद्रपुर। मतदाताओं को लुभाने के लिए डायरी बांटे जाने की शिकायत पर उड़नदस्ता प्रभारी ने छापामारी की। इसी दौरान भारी मात्रा में प्रचार सामग्री पकड़ी गई। पथरदेवा विधानसभा के बसपा प्रत्याशी नीरज वर्मा के समर्थक इलाके के गुलहरिया चौराहे पर डायरी बांटते पाए गए। उड़नदस्ता टीम को देखते ही लोग भाग खड़े हुए। मौके से करीब एक हजार डायरी बरामद किया गया।
विज्ञापन


उड़नदस्ता प्रभारी ने तरकुलवा थाने में तहरीर दी। पुलिस आचार संहिता को केस दर्ज किया। वहीं दूसरी ओर रुद्रपुर विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन प्रचार करने में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने से भी परहेज नहीं किया। जुलूस में अनुमति से अधिक वाहन तो कहीं बिना प्रति संख्या दिखाए प्रचार सामग्री लेकर निकले।
विज्ञापन


प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन भी कड़ाई से पेश आया। बसपा प्रत्याशी चंद्रिका निषाद पर एकौना थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। आरोप है कि बसपा कार्यकर्ता अनुमति वाले प्रचार वाहन के नंबर का परमिट लगाकर दूसरे गाड़ी से प्रचार कर रहे थे। सचल दल के अरविंद कुमार और डॉ. संजीव कुमार दीक्षित ने पचलड़ी चौराहे पर जांच में बिना अनुमति वाली प्रचार वाहन को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के जुलूस में अनुमति से अधिक साउंड और गाड़ियां लगी थीं। सचल दल  ने लुअठही के समीप एक प्रचार वाहन की जांच की। भारतीय स्वजीवी नागरिक पार्टी के काफिले में शामिल एक प्रचार वाहन में अधिक मात्रा में प्रचार सामग्री थी। उस पर मुद्रक और संख्या दर्ज नहीं था। प्रशासन ने प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed