फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother and son killed by lightning

बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत

Tue, 21 Jun 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 21 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mother and son killed by lightning
रामपुरकारखाना के सवरेजीमनी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मां बेटे की मौत के बाद विलाप करते परिवार वाले।
देवरिया में मंगलवार का दिन एक परिवार के लिए अमंगल साबित हो गया। बिजली गिरने से मां रीना (30 वर्ष) और बेटे आदित्य (5 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि आठ वर्ष की बच्ची मंशा झुलस गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां बेटे की मौत से परिवार पर वज्रपात हो गया है। 
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के सवरेजी मनी निवासी मुन्नीलाल प्रसाद की पत्नी रीना, बेटा आदित्य और भतीजी मंशा पुत्री मनका प्रसाद एक कमरे में बैठी थीं। जबकि मुन्नीलाल का दूसरा बेटा अजीत (4) और बेटी रोशनी (3) बगल वाले कमरे में मौजूद थे। दोपहर बाद मौसम खराब हो गया और करीब 1.45 बजे बारिश शुरू हो गई और बिजली गरजने लगी। अचानक बिजली मुन्नीलाल के घर के सामने स्थित नीम के पेड़ पर गिरी और पेड़ से सीधे कमरे के भीतर चली गई।
विज्ञापन


कमरे में मौजूद रीना, आदित्य के अलावा मंशा भी बिजली की चपेट में आ गई। रीना और आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मंशा का चेहरा और पैर झुलस गया। बिजली गिरने की आवाज सुनकर लोग सहम गए। अगल बगल के लोग कमरे से धुंआ निकलता देख कमरे के भीतर गए। एंबुलेंस मंगाकर घायल मंशा को अस्पताल भेजा गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बीडीओ , एडीओ भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसडीएम सदर ने बताया कि बिजली गिरने से दो लोगों के मरने की सूचना मिलने पर लेखपाल को भेजा गया है। सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed