{"_id":"58065a834f1c1b726b703b27","slug":"mehruna-continuing-orgy-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहरौना में पुलिस का तांडव जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेहरौना में पुलिस का तांडव जारी
देवरिया
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
चुरिया गांव की सहमी हुई लक्ष्मीना देवी ।
- फोटो : नीलांबुज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। पुलिस के खौफ से लोग सहमे हुए हैं। दहशतजदा लोग घर छोड़कर रिश्तेदारियों और दियारा में शरण लिए हैं। रात को गांवों में पहुंचकर पुलिस का उत्पात मचाने का सिलसिला जारी है।
मंगलवार को भी बाजार में पुलिस तैनात रही लार और मेहरौना बाजार में चहल-पहल कम देखने को मिली। मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान मेहरौना में पुलिस की चूक से शनिवार की रात बवाल हो गया था। इससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। पुलिस ने सैकड़ों लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए।
विहिप नेता हृदयानंद सिंह समेत करीब 40 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गांवों में छापामारी कर पुलिस बेकसूरों को भी गिरफ्तार कर उपद्रव मचा रही है। हाटा, चुरिया, नदौली, गढ़वा, पटना, मेहरौना, सड़कड़ा समेत कई गांव के पुरुष घर छोड़कर चले गए हैं। पुलिस के भय से लोग बाजार आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि चुरिया गांव में पुलिस ने कई घरों के दरवाजे भी तोड़ने की कोशिश की। सीओ अजय राय ने बताया कि सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात में छापामारी की जा रही है। बेकसूरों को पुलिस परेशान नहीं कर रही है। लार का माहौल सामान्य हो रहा है।