फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Married and hanging suicide

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 15 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 15 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। छत की कुंडी से लटक रही लाश को घर वालों ने नीचे उतारा। आत्महत्या की वजह गृहकलह बताई जा रही है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता का पति मुंबई में रहकर टेंपो चलाता है।

बनकटा तिवारी गांव निवासी मुकेश गुप्ता की पत्नी संगीता (35) सोमवार की सुबह करीब दस बजे भोजन पकाने के बाद अपने कमरे में चली गई।

काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवारवालों को शक हुआ। करीब 11 बजे घर वाले कमरे में गए तो उसकी लाश साड़ी के फंदे में छत की कुंडी से लटक रही थी।

यह देख परिवार के सदस्यों का होश उड़ गए। पड़ोसियों की मदद से लोगों ने लाश को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाटपाररानी के तहसीलदार ओपी गोस्वामी, सीओ शिवनाथ और एसओ राजेन्द्र प्रताप सिंह यादव मौके पर पहुंचे।

फंदे से लाश नीचे उतारने पर पुलिस ने परिवार के सदस्यों पर नाराजगी जाहिर की।मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


गृहकलह से तंग आकर विवाहिता के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना के वक्त घर पर सास, ससुर और जेठानी मौजूद थे।

विवाहिता का पति मुकेश मुंबई में टेंपो चलाता है। चार माह पूर्व वह घर से मुंबई के लिए गया था। इसकी एक तीन वर्ष की बेटी अर्दिका है।

एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि घटना की वजह गृहकलह बताई जा रही है। मायके वालों के कहने पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed