फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mari bullet for only one rupee, 67 thousand looted

महज एक रुपये के लिए मारी गोली, 67 हजार लूटे

Thu, 18 May 2017 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 18 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
 Mari bullet for only one rupee, 67 thousand looted
वारदात
देवरिया। एक रुपये के विवाद में बदमाशों ने शराब दुकान के मुनीम पर गोली चला दी। उसके पास रखा 67 हजार रुपये लूट लिए। घटना बुधवार की रात चटनी गढ़ई के पास हुई। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। शक की सुई स्थानीय बदमाशों पर है। सूत्रों का कहना है कि फायरिंग करने वाले बदमाशों को घायल मुनीम पहचान रहा है।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी के बेटे आशुतोष जायसवाल की अमेठी रोड, चटनी गढ़ई के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। कैलाशपुरी लेन नंबर एक निवासी राजेश यादव उर्फ राजू शराब की दुकान पर मुनीम है। रात दस बजे के करीब वह शराब की दुकान बंद कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी बाइक से चार लोग पहुंचे और शराब की मांग करने लगे। सूत्रों ने बताया कि एक रुपये को लेकर मुनीम से विवाद हो गया। आरोपी बाहर निकले तो पान की गुमटीवाले से भिड़ गए। रात साढ़े दस बजे के करीब राजू कैश मिलान कर घर जा रहा था। जैसे वह बाहर निकला, बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू जमीन पर गिर गया। बदमाश रुपये से भरा बैग लूट ले गए। पुलिस की पूछताछ में घायल ने 67 हजार रुपये लूट होने की जानकारी दी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। एसपी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि विवाद के बाद लूट हुई है। मुनीम को गोली लगी है। वह खतरे से बाहर है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पर्दाफाश के लिए टीम लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed