{"_id":"591dd82c4f1c1b864bf2405a","slug":"mari-bullet-for-only-one-rupee-67-thousand-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज एक रुपये के लिए मारी गोली, 67 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महज एक रुपये के लिए मारी गोली, 67 हजार लूटे
देवरिया
Updated Thu, 18 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। एक रुपये के विवाद में बदमाशों ने शराब दुकान के मुनीम पर गोली चला दी। उसके पास रखा 67 हजार रुपये लूट लिए। घटना बुधवार की रात चटनी गढ़ई के पास हुई। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। शक की सुई स्थानीय बदमाशों पर है। सूत्रों का कहना है कि फायरिंग करने वाले बदमाशों को घायल मुनीम पहचान रहा है।
पूर्व एमएलसी के बेटे आशुतोष जायसवाल की अमेठी रोड, चटनी गढ़ई के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। कैलाशपुरी लेन नंबर एक निवासी राजेश यादव उर्फ राजू शराब की दुकान पर मुनीम है। रात दस बजे के करीब वह शराब की दुकान बंद कर रहे थे।
तभी बाइक से चार लोग पहुंचे और शराब की मांग करने लगे। सूत्रों ने बताया कि एक रुपये को लेकर मुनीम से विवाद हो गया। आरोपी बाहर निकले तो पान की गुमटीवाले से भिड़ गए। रात साढ़े दस बजे के करीब राजू कैश मिलान कर घर जा रहा था। जैसे वह बाहर निकला, बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
राजू जमीन पर गिर गया। बदमाश रुपये से भरा बैग लूट ले गए। पुलिस की पूछताछ में घायल ने 67 हजार रुपये लूट होने की जानकारी दी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। एसपी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि विवाद के बाद लूट हुई है। मुनीम को गोली लगी है। वह खतरे से बाहर है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पर्दाफाश के लिए टीम लगी है।