फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Manipulated by students at the school gate, beaten

स्कूल गेट पर छात्राओं से छेड़छाड़, मारपीट

Mon, 30 Jan 2017 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 30 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Manipulated by students at the school gate, beaten
छेड़छाड
गौरीबाजार। स्कूल गेट पर मनचलों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। विवाद करने पर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान एक मनचले ने पत्थरबाजी कर दी। जो सड़क पर खड़ी छात्रा के सिर में जा लगा। उसे निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक मनचले को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


देवरिया रोड पर स्थित एक इंटर कॉलेज के बाहर मनचलों को जमावड़ा लगता है। छुट्टी होते ही मनचले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। आरोपी मोबाइल में छात्राओं का वीडियो भी बनाते हैं। विरोध करने पर अभद्र भाषा के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर देते हैं। चंद कदम की दूरी पर मौजूद पुलिस की पिकेट भी मनबढ़ों पर नकेल कसने में फेल है।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर भी कुछ ऐसा हुआ। जब विद्यालय से छात्राएं बाहर निकल रही थी और उन्हें मनचले छेड़ रहे थे। छात्राओं के विरोध करने पर कुछ छात्र लामबंद हुए। उन्होंने आरोपियों के साथ हाथापाई कर दी। इसी दौरान एक मनचले पर पत्थर चला दिया जो एक छात्रा के सिर में जा गिरा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भटवलिया के रहने वाले युवक को दबोच लिया। इस बाबत प्रधानाचार्य हरेंद्र मौर्या ने कहा कि घटना पहली बार नहीं हुई है। मनबढ़ हमेशा स्कूल के बाहर खड़े रहते हैं और अक्सर इस तरह की हरकत करते है। मौके से पकड़ा गया युवक स्कूल का छात्र नहीं है। वहीं पुलिस छेड़छाड़ की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed