फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lootera arrested, bike found

लुटेरा गिरफ्तार, बाइक बरामद 

Thu, 09 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूूूराो/अमर उजाला देवरिया Updated Thu, 09 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
lootera arrested, bike found
बाइक बरामद।
खुखुंदू। दो दिन पूर्व मगहरा ईंट भट्ठे के पास से बाइक लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी बाइक बरामद कर ली। पकड़े गए आरोपी ने अन्य साथियों के संबंध में भी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के परिसया चंदौर के हितेश कुमार पांडेय मंगलवार रात करीब नौ बजे मगहरा दुकान पर जा रहे थे। साहू ईंट भट्ठे पास बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक रोक ली और हितेश की पिटाई करने के बाद बाइक लूट ली।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने पड़ताल  शुरू की तो लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पहचान लेने की बात कही। इसके बाद पुलिस की धरपकड़ तेज हुई। प्रभारी उप निरीक्षक रामरतन ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना मिली थी कि लूट की घटना में शामिल एक बदमाश मगहरा की तरफ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बालेपुर पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। इस दौरान खखड़ी निवासी सुमित यादव को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने लूट में शामिल होना स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर सलेमपुर के इटवा चंदौली से लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली गई। 


पूछताछ में उसने बताया कि घटना में बालेपुर खुर्द निवासी गुड्डू सिंह, करिया सिंह और सलेमपुर के बंजरिया निवासी डिस्को उर्फ जितेन्द्र सिंह शामिल थे। लूट का मास्टर माइंड जितेन्द्र सिंह है। जो कई घटनाओं में जेल जा चुका है। पुलिस तीनों लुटेरों की गिरफ्तारी में जुटी है। आरोपी सुमित को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed