फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Knhuli Khorma and firing people, two were shot

खोरमा और कन्हौली के लोगों में फायरिंग, दो को छर्रे लगे

Thu, 17 Nov 2016 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 17 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Knhuli Khorma and firing people, two were shot
खोरमा-कन्हौली गांव में गोली चलने से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। खोरमा और कन्हौली गांव के लोगों में मामूली विवाद को लेकर गुरुवार सुबह आठ बजे संघर्ष शुरू हो गया। दोनों ओर से गोलबंद हुए लोग एक-दूसरे को निशाना बनाकर फायर झोंकने लगे। करीब 20 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। दो लोगों को छर्रे लगे हैं। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। भीड़ ने खोरमा चौराहे पर दो दुकानों को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन


चौराहे पर खड़ी चार पहिया और दो पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की गई। भीड़ ने गाड़ियों को तोड़ने के बाद उसे पलट दिया। घटना के बाद दोनों गांवों में तनाव है। मौके पर चार थाने की फोर्स और पीएसी लगाई गई है। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार कन्हौली गांव के रहने वाले अभय सिंह के घर बुधवार को मांगलिक कार्यक्रम था। शाम को उनके घर आए किसी रिश्तेदार की गाड़ी में बाइक सवार राहगीर ने ठोकर मार दी।
विज्ञापन


इस बात को लेकर राहगीर से कहासुनी होने लगी, वहां से गुजर रहे खोरमा गांव के एक युवक ने बीचबचाव का प्रयास किया। बीच-बचाव कर रहे युवक से कन्हौली के लोगों का विवाद हो गया। गुरुवार सुबह खोरमा के कुछ लोग अभय सिंह की दुकान पर पूछताछ करने पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने गांव पहुंचकर गोलबंद होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। दोनों तरफ से हथियार बंद लोग निशाना बनाकर फायर झोंकने लगे। गोलीबारी में कन्हौली गांव के कुणाल सिंह और भगवान सिंह के पैर में छर्रे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में खोरमा के राजेश त्रिपाठी, हरिनंदन त्रिपाठी, कृष्णमोहन त्रिपाठी, गोपाल त्रिपाठी और कन्हौली गांव के अरुण प्रताप सिंह, अभय सिंह और आदित्य सिंह घायल हो गए। घायलों का इलाज देवरिया जिला अस्पताल में चल रहा है। गुस्साए लोगों ने चौराहे पर दुकानों में तोड़फोड़ की। गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। चौराहे पर खड़ी चार कारों को तोड़फोड़ कर पलट दिया।


दो बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। दोनों गांव में रुद्रपुर, बहरज, एकौना, गौरीबाजार थाने की फोर्स और पीएसी लगाई दी गई है।  इस बाबत सीओ शितांशु यादव ने कहा कि दोनों गांवों और चौराहे पर पर्याप्त फोर्स लगा दी गई है। दोनों पक्ष से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed