{"_id":"5865472a4f1c1b741aeed95f","slug":"kiln-owners-sought-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मालिकों से मांगी रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा मालिकों से मांगी रंगदारी
देवरिया
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। बदमाशों ने दो ईंट-भट्ठा मालिकों से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है।
गुठनी थानाक्षेत्र के खपवा गांव के कोमल यादव और जतउर गांव निवासी पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख अवध बिहारी सिंह का ईंट-भट्ठा है। तीन दिन पूर्व बदमाशों ने मोबाइल पर फोन कर दोनों लोगों को धमकाया। इसको लेकर मोबाइल पर बदमाशों से कहासुनी भी हुई। बुधवार को दोबारा फोनकर दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई।
रंगदारी नहीं देने या पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। ईंट-भट्ठा मालिक और परिवार के सदस्य दहशत में हैं। दोनों लोगों ने इसकी शिकायत गुठनी पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए उक्त मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। इस बाबत गुठनी एसओ मो. अकबर ने बताया कि रंगदारी मांगने वाले अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया गया है।