फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jhrkhuran caught, jailed

जहरखुरान पकड़ा गया, जेल

Sat, 23 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 23 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में यात्री को नशीली दवा खिलाकर सामान लूटने वाले को आरपीएफ ने पकड़ लिया। उसके पास लूटा गया सारा सामान बरामद हो गया है।
विज्ञापन


आरपीएफ इंसपेक्टर ने केस दर्ज कर पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया है।

बिहार, सिवान के बड़हरिया के सहबाचक के रहने वाले संजय यादव गुजरात में किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। 21 जनवरी को वह सेवाग्राम से सिवान का टिकट लेकर राप्ती सागर एक्सप्रेस से गोरखपुर आए।

रात को वह वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से वापस आ रहे थे। ट्रेन में ही उन्हें बगल में बैठे युवक ने चाय में नशीली दवा मिलाकर पिला दी।

इससे संजय यादव अर्ध बेहोशी की हालत में आ गए। रात 12.45 बजे देवरिया रेलवे स्टेशन पर युवक सामान लेकर भाग गया।

प्लेटफार्म पर ड्यूटी दे रहे आरपीएफ जवानों ने संजय को ट्रेन से उतारा और अस्पताल पहुंचवाया। सुबह नौ बजे होश में आने पर संजय ने युवक का हुलिया बताया।

हुलिए के आधार पर  आरपीएफ भटनी के जवानों ने कसया ढाला के पास से युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मारकंडेय चौहान निवासी बैराटोला, हनुमानगंज, कुशीनगर बताया।
विज्ञापन


उसके पास से लूटा गया सामान बरामद हो गया। आरपीएफ इंसपेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान सक्रिय हो गए। होश आने पर पीड़ित ने जहरखुरान का हुलिया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर उसे पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि हनुमानगंज थाने में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। इसके बारे में पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है।

उसके खिलाफ जीआरपी में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed