{"_id":"725945e28ae09244b09bb9bc27e96130","slug":"jeep-fired-killing-two-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप पलटी, आशा वर्कर समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप पलटी, आशा वर्कर समेत दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर मझने नाले के पास बुधवार को जीप पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई।
हादसे में जीप चालक समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। मरने वाली महिलाओं में एक स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता थी।
जबकि दूसरी मृतका की पहचान जगरनाथपुर की लक्ष्मीना (50 )के रूप में हुई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी है।
घटना शाम पांच बजे की है। गाड़ी अनियंत्रित होकर मझने नदीं के ठीक पहले खाई में पलटी थी।
गाड़ी चालक गोपाल गौड़ पचलड़ी चौराहे से चार सवारी लेकर रुद्रपुर के लिए चला था। मझने पुल से पहले अंधे मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
जीप में सवार खोपा गांव की रहने वाली परशुराम की पत्नी चंद्रावती की मौत हो गई।
वह रुद्रपुर में रहती थी। आशा बहन पोषण मिशन के तहत मनाए जा रहे मातृत्व सप्ताह में भाग लेकर अपने गांव खोपा से लौट रही थी।
उसके साथ जीप मे बैठी लक्ष्मीना की भी मौत हुई है। लक्ष्मीना का पति धनपति रुद्रपुर नगर में फल बेचता है।
जीप मे सवार झंगहा थाने के जंगल गड़ही गांव के रहने वाले रामप्रवेश और चौरी चौरा थाने के केवलाचक के रहने वाला रामप्रवेश का साला ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया है।
चालक सहित चार लोगों के साथ भीषण दुर्घटना की सूचना किसी राहगीर में 108 नबंर पर दी। घटना के आधे घंटे बाद एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई।
घायल और मृतकों को एंबुलेंस से तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रामअवतार यादव ने कहा कि दो महिलाओं की दुर्घटना में मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।