फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Holi strike in Katailwa village

कटइलवा गांव में होली पर मारपीट

Tue, 14 Mar 2017 10:46 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 14 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बरहज। होली त्योहार के दिन जहां लोग एक दूसरे को रंग लगाकर खुशी का इजहार कर रहे थे। वहीं कटइलवा गांव में रंग-गुलाल लगाने को लेकर हुए जमकर मारपीट में कई लोग के चोटिल हो गए। जबकि मारपीट के बाद पुलिसिया कार्रवाई में पुरुष वर्ग घरों को छोड़कर भाग गए। फोर्स के पहुंचने तक घंटों ईंट-पत्थर चलते रहे। रविवार को होली के दिन सुबह से ही बच्चे-बूढ़े सभी एक-दूसरे पर रंग डालकर उमंग से सराबोर थे।
विज्ञापन


करीब दो बजे कटइलवा गांव निवासी गामा यादव पुत्र जवाहिर गांव के बिन टोली में होली खेलने गया था। लोगों का कहना है कि एक के घर में घुसकर महिलाओं-लड़कियों पर रंग डालने को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर हुए मारपीट में घंटों ईंट-पत्थर चलते रहे। किसी ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को काबू में आता न देख घटना की जानकारी थाने को दी। प्रभारी थाना निरीक्षक प्रदीप शर्मा भी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। मारपीट में एक पक्ष से गामा यादव, प्रहलाद यादव पुत्र रामदेव और जवाहिर जबकि दूसरे पक्ष से सुभग और कांता पुत्रगण स्व. छोटक बिन, रतिभान पुत्र रामसुभग, कमलेश पुत्र फिरंगी सहित 12 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बरहज ब्रजराज सिंह ने का कहना है कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की मानीटरिंग की जा रही है। न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी। कटइलवा गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद पुलिसिया कार्रवाई से महिलाओं के जेहन में बीती रात का मंजर नहीं भूल रहा है। जबकि लोग बिना खाए पिए दियारा क्षेत्र में शरण लिए हैं। आलम यह है कि गांव में अगर कोई भी व्यक्ति आ रहा है। तो महिलाएं पुलिस के आने के भय से दरवाजा बंद कर ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed