फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   He went on to bury the villagers

शव दफनाने को लेकर गांववाले भिड़े

Sat, 28 Jan 2017 11:35 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 28 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
He went on to bury the villagers
गुददीजोर में शव दफनाने को लेकर हुए तनाव पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
करौंदी बाजार। तरकुलवा के गुद्दीजोर गांव में शव दफन करने को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ गए। तनाव की सूचना पर फोर्स पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शव को दफन किया गया। कब्रिस्तान की जमीन को लेकर प्रधान, पूर्व प्रधान के बीच चल रही जोर आजमाइश में पुलिस को पांच घंटे तक पसीने बहाने पड़े। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।  गुद्दीजोर के पूर्व प्रधान मंजूर अंसारी की माता शहीबुनिशा का शनिवार को निधन हो गया।
विज्ञापन


पानी की टंकी के पास स्थित कब्रिस्तान में शव दफन करने पूर्व प्रधान पहुंचे। वर्तमान प्रधान पंकज प्रसाद ने शव दफन करने से मना कर दिया। उनका कहना है कि कब्रिस्तान विवादित है। हाईकोर्ट की तरफ से आपत्ति की गई है। पूर्व प्रधान का तर्क था कि पिता का शव भी उसी कब्रिस्तान में दफन है। विवाद की सूचना पर दोनों पक्ष के समर्थक आमने-सामने हो गए। किसी ने सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। पुलिस पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग बिफर पड़े। मामला बिगड़ता देख भारी संख्या में फोर्स बुला ली गई।
विज्ञापन


कुछ लोग मामले को दूसरा रूप देने का प्रयास करने लगे। दोनों पक्ष की लामबंदी देखकर सीओ अजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार फोर्स के साथ पहुंचे। तहसीलदार ने हाईकोर्ट के कागजात को देखा। पुलिस ने लाठियां दिखाकर दोनों तरफ के लोगों को खदेड़ दिया। करीब पांच घंटे तक जोर आजमाइश होती रही। पूरे मामले में तरकुलवा पुलिस की लापरवाही दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद की सूचना पर फोर्स काफी देर बाद पहुंची। प्रधान पंकज प्रसाद ने कहा पुलिस ने जबरदस्ती शव को दफन करा दिया। कब्रिस्तान विवादित है। जबकि पूर्व प्रधान मंजूर अंसारी का कहना है कि पिता का शव उसी कब्रिस्तान में दफन है। जान बूझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। इंस्पेक्टर तरकुलवा राजाराम ने कहा कि गांव में हालात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed