फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gunman gone for shop removal

दुकान को खाली कराने पहुंचे असलहाधारी गुर्गे

Thu, 12 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 12 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
gunman gone for shop removal
बंदूक
देवरिया। दुकान खाली कराने को लेकर जमीन कारोबारी के गुर्गों ने बवाल किया। मामला स्टेशन रोड का है। पीड़ित दुकानदार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दुकान पर बदमाश पहुंचने की जानकारी दी। इसके बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले गुर्गे फरार हो गए। एसपी ने इन  पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


स्टेशन रोड गीतांजली होटल के बगल में आलोक मिश्र किराए के मकान में दवा की दुकान चलाते हैं। इसी मकान में प्रमोद कुमार सहित कई लोग किराएदार हैं। मकान में कई हिस्सेदार हैं। एक व्यक्ति ने मकान में होने वाले हिस्से का मुहायदा कर दिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि बिना किसी सूचना के कई दिन से शहर के जमीन कारोबारी के गुर्गे असलहा लेकर दुकानदार को धमका रहे थे। चार दिन पहले भी कुछ लोग दुकान में दाखिल हुए और आलोक मिश्र की दुकान में ताला बंद कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने दुकान तत्काल खाली नहीं करने के एवज में गंभीर परिणाम भुगतने की बात कहीं। गुरुवार को सभी दुकानदार अपनी दुकान में मौजूद थे। इसी बीच कई लोग वहां पहुंचे और दुकानदारों को धमकाने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। दुकानदार आलोक मिश्र जान बचाकर किसी तरह भागे और मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दी। एसपी के निर्देश पर तत्काल फोर्स मौके पर भेजी गई। 


वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही हथियारों से लैस लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। दुकानदार आलोक मिश्र ने बताया कि शहर के एक भू माफिया के इशारे पर कुछ लोग काम कर रहे है। मकान में अभी बंटवारा नहीं हुआ है।


कई लोग हिस्सेदार है। चर्चा है कि शहर के कुछ कारोबारी करोड़ों रुपये की कीमत वाली जमीन पर नजर गड़ा रखा है। एक कारोबारी का नाम शहर के गोलीकांड में भी जुड़ चुका है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। कुछ लोग जबरदस्ती कर रहे हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed