फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire caught in wheat stem

डंठल से फैली आग से मची तबाही

Sat, 23 Apr 2016 12:08 AM IST
deoria
deoria Updated Sat, 23 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
fire caught in wheat stem
अाग - फोटो : anoop tiwari
पड़रीबाजार/सलेमपुर में डंठल में लगी आग तेज हवा के चलते कहर बरपा रही है। आग से कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई। गांव वाले और फायर ब्रिगेड के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आगलगी की घटना में पांच लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


खुखुंदू के बरवा गांव में गेहूं की डंठल में किसी ने आग लगा दी। हवा के साथ आग चारों तरफ फैल गई। आग में चारों तरफ से मझौवा गांव घिर गया। लोगों ने अपना घर खाली कर दिया और मवेशियों को लेकर गांव के बाहर चले गए। इसमें शिवनरायण दुबे, अनिरुद्घ दुबे, छठ्ठू प्रसाद, रामप्रवेश प्रसाद, रामबालक प्रसाद, बंका प्रसाद, रामनाथ प्रसाद सात झोपड़ी जलकर राख हो गई। वहीं अनिरुद्घ दुबे की एक बाइक भी जल गई।
विज्ञापन


पीड़ितों के अनुसार आग में तीन लाख से अधिक का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय रामनाथ प्रसाद घायल हो गए। एंबुुलेंस से इनको अस्पताल पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड के और गांववालों ने आग को बुझाया। इसके अलावा लार-पिंडी मार्ग पर बौली वार्ड में गेहूं की डंठल में आग पकड़ ली। आग फैल कर सड़क के किनारे लगे पेड़ तक पहुंच गई। उधर से गुजरी रही पुलिस ने गांव वालों और फायर ब्रिगेड को बुलाया। इसके बाद आग बुझाई जा सकी। इसमें तीन सौ से अधिक किसानों का अरहर के बोझ जले हैं। वहीं, बृहस्पतिवार की शाम पिंडी गांव के शिवनाथ की आग में तीन झोपड़ियां जल गई हैं। इलाके में हुए आगलगी की घटना में पांच लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed