{"_id":"6ac7ef20bd2a7fe35a0f2c57","slug":"grain-kept-in-the-open-at-the-takarla-turn-grain-market-soaked-by-rain-una-news-c-93-1-ssml1048-208931-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: किडनी ठीक करने का झांसा देकर दंपती से सोने के आभूषण ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: किडनी ठीक करने का झांसा देकर दंपती से सोने के आभूषण ठगे
Fri, 09 Oct 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पंचायत दिलवां में वीरवार सुबह चार शातिर ठगों ने किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के परिवार को अपने जाल में फंसाकर सोने के आभूषण ठग लिए। आरोपियों ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला को विश्वास में लिया और फूंक मारने तथा रूमाल में कुछ बांधने का नाटक किया। इसके बाद महिला से सोने की बालियां और सिंगी लेकर चारों आरोपी मौके से भाग गए।
जानकारी के अनुसार दिलवां निवासी बलवीर चौधरी किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। इसी का फायदा उठाते हुए चार लोग उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने बलवीर की पत्नी को अपनी बातों में उलझाते हुए दावा किया कि वे उसके पति की बीमारी ठीक कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने कथित रूप से कुछ धार्मिक क्रियाएं और फूंक मारने का नाटक किया। आरोपियों ने महिला से कहा कि उसके शरीर पर पहने हुए सोने के आभूषण उपचार में बाधा बन सकते हैं, इसलिए उन्हें उतारकर दे दिया जाए। इसके बाद उन्होंने एक रूमाल में कुछ बांधकर महिला को थमा दिया और कहा कि वह इसे शाम छह बजे खोले। साथ ही यह भी दावा किया कि रूमाल खोलने के बाद उसके पति की तबीयत में सुधार हो जाएगा।
ठगों की बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की बालियां और सिंगी उन्हें सौंप दीं। आभूषण हाथ लगते ही चारों आरोपी वहां से भाग गए। कुछ समय बाद जब महिला ने रूमाल खोलकर देखा तो उसमें कुछ भी नहीं था। इसके बाद परिवार को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि ठगी की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास में आकर किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।