{"_id":"6ac7f0d3e0cf581d520cb2bd","slug":"case-registered-against-four-people-including-the-village-head-for-fraudulently-executing-a-land-sale-deed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186941-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने के आरोप में प्रधान समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने के आरोप में प्रधान समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
जलालाबाद। एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने के आरोप में ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव खंडहर निवासी रुद्रप्रताप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव स्थित गाटा संख्या 368 में उनकी मां सरला देवी सहखातेदार हैं। काफी समय पहले सहखातेदार सुरेश (मृतक), सोमेंद्र और ओमेंद्र ने अपने हिस्से की जमीन का बैनामा उनकी मां सरला देवी के नाम कर दिया था। आरोप है कि बाद में सोमेंद्र, ओमेंद्र और मृतक सुरेश की पत्नी शकुंतला ने अपने हिस्से की 0.330 हेक्टेयर जमीन के बजाय 0.920 हेक्टेयर जमीन का बैनामा धोखाधड़ी से ग्राम प्रधान रामवीर और उनकी पत्नी प्रसूनलता के नाम कर दिया।
रुद्रप्रताप का आरोप है कि विवादित जमीन पर उनकी मां पिछले दो दशकों से काबिज हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। वहीं, प्रधान रामवीर सिंह ने बताया कि दो विक्रेताओं ने उनके साथ धोखाधड़ी करके आठ डिसमिल जमीन की जगह 20 डिसमिल का बैनामा करके रुपये ले लिए। इसकी अधिकारियों से शिकायत भी की थी लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कोर्ट से विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश कराया है। संवाद