फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fiercely between the two communities was stoned, bike blew

दो समुदायों के बीच जमकर हुआ पथराव, बाइक फूंकी

Sat, 15 Oct 2016 11:06 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 15 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fiercely between the two communities was stoned, bike blew
पुलिस गांव में गश्त कर रही है। - फोटो : नीलांबुज
बघौचघाट। बच्चों के मामूली विवाद ने बड़ा रुप अख्तियार कर लिया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में दो घंटे तक जमकर पथराव हुआ। एक पक्ष के लोगों ने एक युवक की बाइक को आग के हवाले कर दिया। सिपाही की दिलेरी से आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस गांव में गश्त कर रही है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


धूस देवरिया गांव के एक समुदाय का छात्र शनिवार की शाम को ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रहा था। साइकिल से अभी वह घर के कुछ दूर पहले पहुंचा था कि इसी बीच दूसरे समुदाय के छात्रों से रास्ता से किनारे हटने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों समुदाय के लड़के अपने घर चले गए लेकिन कुछ देर बाद दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। दो घंटे तक गांव में जमकर पथराव होता रहा।
विज्ञापन


इसी बीच अल्पसंख्यक समुदाय का व्यक्ति की अपने घर के सामने पहुंचते ही कुछ लोगों ने पीटना शुरू कर दिया और उसके बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाही प्रमोद ने दिलेरी का परिचय देते हुए आग बुझा कर बाइक को राख होने से बचा लिया। देर रात तक घायलों के बारे में कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed