फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   father in law poured kerosin, tried to burn

ससुर ने बहू को जलाने का प्रयास किया

Thu, 11 Jan 2018 11:25 PM IST
deoria
deoria Updated Thu, 11 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
father in law poured kerosin, tried to burn
सीएचसी पहुंची महिला। - फोटो : amar ujala
सलेमपुर। 
विज्ञापन

कोतवाली थाने के एक गांव में ससुर ने बहू पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर जलाने का प्रयास किया। महिला का शोर सुनकर पहुंचे पति ने बीच-बचाव किया। तीन मासूमों के साथ सीएचसी पहुंची महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है। 
भीमपुर गांव की फुलारी देवी (30) का पति मुखराम चौहान मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह घर पर तीन मासूम बच्चों के साथ रहती है। किसी बात को लेकर बहू और ससुराल के लोगों के बीच कुछ दिनों से कहासुनी हो रही थी। पत्नी के बताने के बाद पति बुधवार की सुबह घर पहुंचा। फुलारी का आरोप है कि गुरुवार की सुबह वह घर में सो रही थी। इसी बीच ससुर ने मिट्टी के तेल से भरा गैलन उसके ऊपर उड़ेल दिया। आग लगाने की कोशिश भी की। महिला के शोर मचाने पति ने बीच-बचाव कर पिता को हटाया। महिला अपने तीन बच्चों हरिओम (9), नितेश (7) और सोनम (3) के साथ सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। ससुर ने लगाए चरित्रहीनता के आरोप
विज्ञापन

- ससुर का आरोप है कि बहू का चरित्र ठीक नहीं है। इस बात को लेकर बहू के साथ उसकी कई दिन से कहासुनी हो रही थी, लेकिन इन सबका बहू के व्यवहार पर कोई असर नहीं हुआ। ससुर का कहना  है कि  उसकी रोक-टोक की वजह से ही बहू उसके ऊपर आरोप लगा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बहू ने कहा, बचने के आरोप लगा रहे ससुर
- महिला का कहना है उसके ससुर बचने के लिए उस पर चरित्रहीनता का आरोप मढ़ रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल राजबीर सिंह यादव ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। महिला के पति को थाने लाया गया था। महिला के कहने पर उसके पति को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed