फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   false eye camp catched in pachldi

पचलड़ी में फर्जी नेत्र शिविर पकड़ा गया

Wed, 28 Oct 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 28 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
पचलड़ी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को फर्जी तरीके से लगाए गए नेत्र शिविर को पकड़ा। गांव में बिना किसी अनुमति और कागजात के कुछ लोग कैंप लगाए थे।
विज्ञापन

वह गांव वालों में आंख में डालने वाली दवा और चश्मा वितरित कर रुपया वसूल रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने उनके सामानों को जब्त कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान उनके पास किसी संस्था या चिकित्सक के कोई कागजात नहीं मिले।
विज्ञापन

इससे पहले ये लोग दोआबा के आधा दर्जन गांवों में कैंप लगाकर चश्मा और दवा के नाम पर रकम वसूल चुके हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर एक संस्था का बोर्ड लगाकर लोगों में आंख की दवा और चश्मा बांटा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके एवज में लोगों से रकम ली जा रही थी। पूछ जाने पर शिविर में जांच कर रहे लोगों ने सरकारी योजना के तहत कैंप लगना बताया।
इसकी सूचना गांव के लोगों ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को दी। डिप्टी सीएमओ डॉ. डीबी शाही ने सीएचसी रुद्रपुर को मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया।
डॉ. राजेश सिंह के नेतृत्व में टीम जांच करने को पहुंची। डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि शिविर अवैध तरीके से लगाया गया है। उसके पास ना ही कोई अनुमति पत्र और ना ही विशेषज्ञ चिकित्सक।

शिविर में रखे गए दवा और चश्मों को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि शिविर लगाने वालों के बारे में जांच की जा रही है। संस्था के कागज को लाकर दिखाने को कहा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed