{"_id":"5781380b4f1c1bca497fa1af","slug":"elderly-man-died-from-drowning-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में डूबने से अधेड़ की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
नहर में से लाश मिली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसा शनिवार की सुबह साढे़ आठ बजे के करीब रामपुर कारखाना के टीलाटाली नहर में हुई। जानकारी होने पर घरवाले मौके पर पहुंचे और शव नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात कहीं लेकिन घरवालों ने मना कर दिया। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव घरवालों को सौंप दिया।
रामपुर कारखाना के टीलाटाली गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब घर से बाहर निकले। गांव की कुछ ही दूरी पर स्थिति भट्ठा की तरफ गए। लौटने के बाद वह गांव की नहर पर शौच के लिए गए। इसी बीच संतुलन बिगड़ा और नहर में गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें गिरते देखा लेकिन जब तक लोग निजामुद्दीन को बाहर निकालते उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि वह शौच के लिए नहर के पास गए थे कि दुर्घटना हो गई।
सूचना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मौत की वजह साफ नहीं होने से पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही थी। लेकिन घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। गांव के लोगों ने पुलिस से पंचनामा के बाद शव वापस देने की बात कही। करीब एक घंटे के बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव घरवालों को सौंप दिया। परिवारवालों ने शव को सुपर्द-ए-खाक कर दिया। थानेदार का कहना है कि परिवार के लोगों ने बताया कि निजामुद्दीन नहर की तरफ नित्यकर्म के लिए गए थे और पैर फिसलने से डूब गए।