{"_id":"5728e17b4f1c1bff345cd05d","slug":"duplicate-diesel-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी डीजल बनाने का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलावटी डीजल बनाने का भंडाफोड़
deoria
Updated Tue, 03 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
अपराध्
- फोटो : nilambuj mishra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की नाक के नीचे चार सालों से मिलावटी डीजल बनाने और बेचने का धंधा चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार की रात जब इस काले धंधे से पर्दा उठाया तो लोग दंग रह गए। क्राइम ब्रांच ने मौके से 21 ड्रम मिलावटी डीजल और एक ड्रम मोबिल ऑयल बरामद किया। मिलावटी डीजल के दो धंधेबाजों को हिरासत में ले लिया गया है।
क्राइम ब्रांच के प्रभारी विकास यादव के नेतृत्व में टीम रात नौ बजे खुखुंदू के रजवल चौराहे पर पहुंची। कॉपी किताब की दुकान पर अवैध रूप से डीजल बेच रहे जयप्रकाश को टीम ने पकड़ लिया। इनके यहां से दो ड्रम मिलावटी डीजल बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच की टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो जयप्रकाश ने सरगना का नाम बताया। क्राइम ब्रांच की टीम इसको लेकर भटनी नगर के नूरीगंज वार्ड में पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचते ही मिलावटी डीजल के धंधेबाजों में खलबली मच गई।
टीम के सदस्यों ने भाग रहे हदीश अंसारी को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसका भाई साहोपार का कोटेदार भी है। इसी के बल पर यह करीब चार साल से मिलावटी डीजल बनाकर बेचने का कार्य करता था। क्राइम ब्रांच ने बीस ड्रम मिलावटी डीजल और एक ड्रम मोबिल ऑयल बरामद किया है। मिलावटी तेल को टीम ने खुखुंदू थाने में लाकर सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए दोनों धंधेबाज भी पुलिस हिरासत में हैं। मिलावटी डीजल के भंडाफोड़ होने के बाद स्थानीय पुलिस पर सवाल खड़ा हो गया है। चार साल से भटनी नगर में चल रहे इस अवैध धंधे पर किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी। इस बाबत खुखुंदू एसओ नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी हिरासत में हैं। डीएम के आदेश के बाद पूर्ति विभाग की तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। इसके लिए कागजी कार्रवाई चल रही है।