{"_id":"578670634f1c1b117a13efa3","slug":"dudhakr-beaten-by-the-villagers-to-the-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांववालों ने बारातियों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांववालों ने बारातियों को दौड़ाकर पीटा
देवरिया
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
changes in indian weddings
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना/देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बसंतपुर गांव में चारपाई पर बैठने की बात को लेकर गांववालों ने बारातियों को दौड़ाकर पीटा। इसमें दूल्हा समेत 26 लोग घायल हुए हैं। दूल्हे का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जबकि बाकी का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
वहीं, मनबढ़ों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर जेवरात और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर शादी की रस्में पूरी कराई। बसंतपुर गांव के ध्रुवनारायण सिंह ने बेटी की शादी थानाक्षेत्र के ही जिगनी बाजार गांव के रामजनम सिंह के बेटे मारकंडेय सिंह के साथ तय की थी। मंगलवार को तय तिथि पर बारात आई।
द्वारपूजा कार्यक्रम के दूल्हा पक्ष के लोग जहां बारात रुकी थी, वहां पहुंचे। सभी चारपाई और कुर्सी पर गांव के लोग बैठे थे। बारातियों ने खाली करने की बात कही तो गांव के लोग भड़क कर बारातियों को पीटना शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने प्रतिरोध किया तो गांव के लोग और उग्र हो गए। सभी को दौड़ाकर पीटा गया।
विज्ञापन
इसमें दूल्हा मारकंडेय, पिता राजजनम, भाई रतनपाल, रणजीत, अशोक, अमित, रणजीत, राघवेंद्र, राजेंद्र, मनीष, रामजीत, बृजेश, कन्हैया और बृजवासी समेत 26 लोग घायल हुए हैं। किसी ने मामले की जानकारी रामपुर कारखाना पुलिस को दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। बाद में घायल दूल्हे को वापस लाकर शादी की रस्में पूरी कराई गई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
जबकि कुछ की छुट्टी कर दी गई है। लड़की के पिता ध्रुवनारायण सिंह और रामजनम सिंह ने रामपुर कारखाना पुलिस को अलग-अलग तहरीर दी है। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। इस बाबत एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि चारपाई और कुर्सी पर बैठने को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई। तहरीर मिल गई है।