फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Double Murder: Slayer closer police

डबल मर्डर : कातिलों के करीब पहुंची पुलिस

Sat, 05 Dec 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Sat, 05 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन

 प्रधानाचार्य और उनके भाई के कातिलों के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। हिरासत में लिए गए सीवान के शातिर बदमाश के जरिए पुलिस को हत्या से जुड़ी लगभग जानकारियां हासिल हो गई हैं। 

इससे कॉलेज के नामजद आरोपियों की बेचैनी बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।

बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी रामजीत सिंह स्वामी देवानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मठ लार में प्रधानाचार्य थे। 

बदमाशों ने रेवली ढाले के समीप 19 नवंबर को बाइक से कॉलेज से घर जाते वक्त प्रधानाचार्य रामजीत सिंह और अंगरक्षक के रूप में साथ रहने वाले उनके भाई विजयबहादुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। 

पुलिस ने इस मामले में विजय बहादुर की पत्नी बिंदु सिंह की तहरीर पर कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और रामजीत सिंह की पत्नी राजश्री सिंह पर हत्या और षडयंत्र करने का केस दर्ज कर लिया। रामजीत सिंह से कॉलेज के अलावा उनकी पत्नी राजश्री सिंह से विवाद चल रहा था। 

पुलिस आरोपियों के बयान दर्ज करने के बाद सर्विलांस के जरिए सीवान जिले के असाव थाना क्षेत्र के पचदेनिया के एक अपराधी को दो दिन से हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उसने जिले के दो अन्य बदमाशों का नाम बताया है। साथ ही हत्याकांड से जुड़ीं कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

 पुलिस उन दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए जुटी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस भाड़े के शूटरों तक पहुंच गई। दोनों भाइयों की हत्या कराने और षडयंत्र करने वालों को भी चिह्नित कर ली है। 

सब कुछ ठीक रहा तो पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है। इस बाबत एसओ विकास यादव ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed