फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Diver engaged in search of submerged youth

डूबे हुए युवकों की तलाश में जुटे रहे गोताखोर

Sat, 22 Apr 2017 10:48 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 22 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Diver engaged in search of submerged youth
बरहज के कटइलवा मुक्तिपथ पर युवकोंे को तलाशती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बरहज। शुक्रवार को सरयू नदी तीन घरों के लिए अभिशाप बन गई। दियारा क्षेत्र में कच्ची शराब कारोबारियों की धरपकड़ के लिए पहुंची पुलिस को देख नदी में एक युवक कूद गया था। वहीं देवरिया से दाह संस्कार में शामिल होने आए दो युवक स्नान के दौरान डूब गए थे। 36 घंटे बाद भी तीनों युवकों का सुराग नहीं लग सका है। पीएसी के गोताखोर और चार थानों की पुलिस तलाश में जुटी हैं। मॉनीटरिंग एसडीएम कर रहे हैं।
विज्ञापन



दियारा क्षेत्र को कच्ची का गढ़ माना जाता है। यहां की बनी कच्ची शराब देवरिया सहित गैर जनपदों को भेजी जाती है। लोगों का कहना है कि विशुनपुर और परसियां देवार सहित आधा दर्जन टोलों पर कच्ची शराब की भट्ठियां धधकती हैं। इस कारोबार में सफेदपोश और पुलिस की सहभागिता होना बताई जाती है। सरयू नदी में डूबे तीन युवकों की तलाश में एक स्टीमर पीएसी के आठ गोताखोर तलाश कर रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रजराज सिंह ने कहा कि युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


रही बात विशुनपुर देवार की तो कच्ची शराब के कारोबारियों पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, सरयू में अलग-अलग स्थानों पर डूबे युवकों का अब तक सुराग नहीं लगने पर उनके परिजन अपनों की तलाश में सरयू नदी के किनारे भटक रहे हैं। प्रशासन भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। तीनों युवकों के नदी में गुम होने से बड़हरा, विशुनपुर देवार और रामनाथ देवरिया में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed