रामपुर कारखाना में बच्ची से रेप, नाबालिग पर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की तरफ गई बच्ची के साथ गांव के नाबालिग ने दुष्कर्म किया। घटना एक सप्ताह पुरानी है। जांच के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित पक्ष एसपी के पास पहुंचा। अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
इलाके की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि 17 नवंबर की शाम वह किसी रिश्तेदारी में गई थी। ग्यारह साल की उनकी बेटी घर पर अकेली थी। शाम तीन बजे के करीब खेत की तरफ गई थी। आरोप है कि गांव का एक किशोरी लड़की को गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। जानकारी होने के बाद परिजन आरोपी के घर उलाहना लेकर पहुंचे। नाराज लोगों ने बच्ची के साथ उनके मां की पिटाई कर दी। थाने पहुंचकर पीड़ित पक्ष ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच की और घटना को आपसी विवाद बताया। स्थानीय पुलिस मामले में सुलह के प्रयासरत थी। इसी बीच पीड़ित के साथ पहुंची मां ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार से की। एसपी ने पूछताछ के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। एसपी के निर्देश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसओ देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इलाके अलावा उलाहना के दौरान मारपीट के मामले में आरोपी किशोर के पिता और मां पर भी मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।