फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Caught four animal traffickers, thirty animals recovered

चार पशु तस्कर पकड़े गए, तीस पशु बरामद किए

Mon, 16 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 16 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Caught four animal traffickers, thirty animals recovered
तरकुलवा थाने में पकडे गए पशु तस्कर।
तस्करी के लिए बंगाल जा रही जानवरों से लदी दो ट्रकों को पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई में चार पशु तस्कर भी पकड़े गए। जबकि तीन अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। सभी तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पशु महराजगंज के सिसवा बाजार से बंगाल भेजे जा रहे थे। 
विज्ञापन

पथरदेवा चौकी प्रभारी गुफरान को मुखबिर से सूचना मिली कि कंचनपुर के रास्ते जानवरों से लदी गाड़ी बिहार जा रही है। रविवार की देर रात पुलिस ने तरकुलवा थानाक्षेत्र के कचनपुर-पकहा मार्ग पर घेराबंदी की। इसी बीच एक ट्रक आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की इस दौरान  चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


तीन लोग गाड़ी के अंदर बैठे मिली। उनकी पहचान कुशीनगर, हनुमानगंज थानाक्षेत्र के पनिहवा गांव निवासी जितेंद कुमार, बिहार के बांका जिला के बाराहाट राजापुर गांव निवासी परवेज और मुहम्मद जुबेर के रुप में हुई। गाड़ी के अंदर से बीस पशु बरामद किए गए। तीनों तस्करों के साथ पशुओं से लदी गाड़ी तरकुलवा थाने लाई गई। तीनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर पशुओं को जनता के बीच सौंप दिया। टीम में राजेश कुमार, इंद्रेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं गौरीबाजार के बैतालपुर चौकी प्रभारी श्रवण यादव ने चौकी के पास रविवार की रात घेराबंदी की। इसी बीच पशुओं से लदी डीसीएम को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस को देख तीन तस्कर मौके से भाग निकले। गाड़ी से पुलिस ने गोपालगंज के विजयपुर थानाक्षेत्र के हरदीया निवासी संजय मंडल को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी के अंदर दस बछड़े पाए गए। गौरीबाजार  एसओ शशांक शेखर राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पशुओं को सुपुर्द करने की की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed