फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 22 including ex jila panchayat member

पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 22 पर मुकदमा

Tue, 23 Oct 2018 11:47 PM IST
deoria
deoria Updated Tue, 23 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
case on 22 including ex jila panchayat member
पूर्व सांसद ने तरकुलवा थाने का घेराव किया। - फोटो : amar ujala
तरकुलवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कैथवालिया गांव में शनिवार को चुनावी रंजिश में हुए खूनी संघर्ष के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें एक पक्ष से पूर्व जिला पंचायत समेत 15 लोग नामजद किए गए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से सात के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उधर, दो अन्य घायलों ने भी पुलिस को अलग से तहरीर दी है। पुलिस उसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

गत शनिवार की सुबह मक्का का खुखरी रखने को लेकर कर सनसेन राव व इंद्रजीत राव के परिजनों में जमकर मारपीट हुई थी। लाठी-डंडे और पथराव दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। कई वाहनों का शीशा टूट गया। दोनों पक्ष घायलों का इलाज कराने के बाद मंगलवार को तहरीर दी है। पुलिस ने जगदीश राव की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही, राहुल, राजन, रवि, रामपाल, अमित, सुमित, बालकृष्ण, ओमप्रकाश राव, संतोष, धर्मेंद्र, रोहन, गौरव, सुनील राव, चंद्रप्रताप के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से बबिता राव पत्नी चंद्रप्रताप की तहरीर पर अभिषेक राव, दीपू, पप्पू, अशोक, मुन्ना, अजित व अनिकेत राव पर घर में घुस कर महिलाओं के साथ छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसी घटनाक्रम में घायल प्रमिला देवी पत्नी बालकृष्ण व कवालवास देवी ने भी अलग-अलग तहरीर दी है। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि जगदीश राव और बबिता राव की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दो अन्य प्रार्थना पत्रों पर छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पूर्व सांसद के नेतृत्व सपाइयों ने घेरा थाना
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। कैथवलिया गांव में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही के खिलाफ भी केस दर्ज किए जाने के विरोध में सपाइयों ने थाने का घेराव किया। पूर्व सांसद बालेश्वर यादव के नेतृत्व में थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर हुई कार्रवाई को गलत करार दिया। कहा कि फर्जी ढंग से उनके विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। थाने में काफी देर तक गहमागहमी चलती रही। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि जो केस दर्ज है, वह तहरीर के आधार पर किया गया है। मामले की जांच की जाएगी। जो लोग घटना में शामिल होंगे, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। आश्वासन के बाद सपा कार्यकर्ता लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed