फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of four murder attempts

चार पर हत्या के प्रयास का केस

Wed, 13 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 13 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Case of four murder attempts
क्राइम
बनकटा में नवजात की मौत के बाद हंगामा करने और डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वालों पर पुलिस ने एक समाजसेवी समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीएचसी के प्रभारी अधीक्षक की तहरीर पर हुई है। वहीं, प्रसव के बाद बीमारी हुई प्रसूता की हालत समान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


भाटपाररानी थाना क्षेत्र के टीकमपार गांव निवासी आनंद कुमार सिंह की पत्नी पुष्पा को मंगलवार को बनकटा पीएचसी पर प्रसव हुआ। इसमें जन्म लेने वाले नवजात बच्चे की मौत हो गई। इससे बौखलाए लोगों ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीएचसी में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट भी।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में प्रसूता के पति की तहरीर पर डॉक्टर समेत तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। बुधवार को पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर श्याम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बंजरिया गांव निवासी दीपक, बरईपार गांव निवासी समाजसेवी अश्विनी सिंह, तेजू और मुकेश के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बांधा डालने, तोड़फोड़ और मारपीट करने का केस दर्ज किया है। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद अस्पताल में हंगामा और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट करने वालों में खलबली मची है। इस बाबत एसओ विजय नारायण ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed