फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case back to the road blockade, prevented idol immersion

केस वापसी को लेकर सड़क जाम, मूर्ति विसर्जन रोका

Sat, 15 Oct 2016 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 15 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case back to the road blockade, prevented idol immersion
चौथी बार के प्रयास में फिर महिलाओं को जबरन सड़क से हटाने का प्रयास करती महिला पुलिस। - फोटो : नीलांबुज
सलेमपुर। केस वापसी की मांग को लेकर लोगों ने लार में सड़क जाम कर दिया। विसर्जन के लिए निकला जुलूस मूर्ति आयोजकों ने रोक दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाएं सड़क पर लेट गई।
विज्ञापन


पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटाने की कोशिश की, लेकिन लोगों का उग्र तेवर देख पुलिस पीछे हट गई। ढाई घंटे बाद पहुंचे डीएम और एसपी के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जुलूस विसर्जन के लिए रवाना हुआ। लार नगर में तीन दिन पूर्व नारियल फोड़ जुलूस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। बचाव में लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था।
विज्ञापन


इसमें पुलिस ने नौ नामजद और और 500 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को दिन में एक बजे विसर्जन जुलूस लार नगर के चनुकी मोड़ पर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहले से मौजूद महिलाएं सड़क पर लेट गईं और पुलिस के खिलाफ लोग नारेबाजी करने लगी। महिला पुलिस ने सड़क पर लेटी महिलाओं को बल प्रयोग कर हटाने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प व धक्का-मुक्की हुई। पुलिस की बदसलूकी देख अन्य लोग हूटिंग करने लगे। यह देख पुलिस पीछे हट गई।

एसडीएम और सीओ कई राउंड महिलाओं और भाजपा नेताओं से बात कर मूर्ति विसर्जन जुलूस निकालने का प्रयास किया। लेकिन बेकसूर लोगों पर दर्ज किए गए फर्जी केस वापस करने की मांग पर अड़े रहे।


मामला बढ़ता देख डीएम अनिता श्रीवास्तव और एसपी मोहम्मद इमरान दिन में 3.30 बजे चनुकी मोड़ पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने सड़क पर बैठी महिलाओं से बात की। बेकसूर लोगों पर दर्ज केस वापस लेने और पुलिस की बर्बरता की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद नाराज लोग शांत हुए और जुलूस विसर्जन के लिए आगे बढ़ा। डीएम ने कहा कि जो भी केस दर्ज हुआ है, उसकी जांच कराई जाएगी। निर्दोष लोगों को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed