{"_id":"5929b6484f1c1bbf47536241","slug":"case-against-four-robbery-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी लूटने वाले चार लोगों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी लूटने वाले चार लोगों पर केस
देवरिया
Updated Sat, 27 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। तीन दिन पहले मालवीय रोड से युवक को मारपीट कर स्कूटी लूटने वाले चार लोगों पर कोतवाली पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया है। पीड़ित ओंकार मणि की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश कर रही है। देवरिया खास के रहने वाले ओंकार मणि तीन दिन पहले रात के वक्त जिम से लौट रहे थे।
मालवीय रोड में दो बाइक से आए चार लोगों ने उसे घेर लिया। चारों ने गजेंद्र को मारपीट कर स्कूटी लूट ली थी। गजेंद्र ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। रात के समय पुलिस को चकियवां ढाले के पास स्कूटी जली हालत मिली। गजेंद्र मणि की तहरीर पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने न्यू कॉलोनी के अभिराम ऊर्फ मयंक, बीआरडी इंटर कॉलेज के पास के यासिर, लार के ऋषभ और सदर कोतवाली के बगहां मठिया के विशाल गोंड के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव का कहना है कि मालवीय रोड से युवक को मारपीट कर स्कूटी लूट ली गई थी। लूट करने वालों ने स्कूटी को जला दी थी। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।