फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Captive Guard conspiracy

बंदी रक्षकों ने रची साजिश

Tue, 26 Apr 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 26 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Captive Guard conspiracy
जेल में बवाल शांत हाने के बाद वापस जाते पुलिस के जवान।
देवरिया जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल के खिलाफ उनके ही कुछ बंदी रक्षक साजिश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार जेल के कुछ बंदी रक्षक बंदियों को सुविधा देने की बात कह रहे थे। सख्ती के चलते सिपाहियों की जेल में नहीं चल रही थे। ऐसे में बंदीरक्षकों ने अधिकारियों के खिलाफ बदमाशों को भड़काना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़  बनारस और पश्चिम के जेलों में बड़े अपराधी ठाट से रहते हैं। उन्हें मोबाइल से लेकर कैंटीन की सभी सुविधा उपलब्ध होती है। तो देवरिया क्यो नहीं। कुछ बंदियों को बंदीरक्षकों की बात जंच गई। वे अपने बैरकों में डीटीएच लगवाने की मांग करने लगे। साथ ही और सुविधा के लिए जेल अधीक्षक पर दबाव बनाना शुुरू कर दिया
विज्ञापन


कुशीनगर, मऊ, बलिया और देवरिया के कुछ बंदियों ने अधिकारियों के खिलाफ साजिश रचना शुरू कर दिया। कई दिनों से तैयारी चल रही थी। लेकिन इसकी भनक जेल प्रशासन को नहीं लग पाई। सोमवार को राइटर ने जब जेल अधीक्षक को मोबाइल बैट्री और नशीले पदार्थ की जानकारी दी तो शातिर बदमाश भड़क गए। उन्होंने जेल के अंदर धनवंतरी को  पीटकर घायल कर दिया। उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदियों को आशंका थी कि मुखबिर का हाल जानने के लिए जेल अधीक्षक जरूर प्रयास करेगे। तभी उन पर हमला किया जाएगा। समय रहते अधीक्षक बंदियों मंशा को भांप गए। बैरक में न जाकर उन्होंन बाहर ही शिनाख्त की कोशिश की। जिससे वह बाल-बाल बच गए। लेकिन शातिर बदमाश अपनी मंशा में कामयाब हो गए। उन्होंने देवरिया जेल में आग लगाकर दहलाने की कोशिश की। पुलिस को शांति कायम रखने के लिए चार घंटे का वक्त लग गया। जेल प्रशासन की चूक की वजह से बड़ी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed