फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Businessman robbed

चाकू मारकर बदमाशों ने व्यापारी से एक लाख लूटे

Wed, 30 Mar 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 30 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Businessman robbed
चाकू मारकर बदमाशों ने व्यापारी से एक लाख लूटे। - फोटो : buerue
देवरिया में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमलाकर एक लाख रुपये लूट लिए। घटना कोतवाली इलाके की है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र के पड़री मल्ल गांव निवासी शब्बीर अंसारी खुखुंदू के मगहरा चौराहे पर बाक्स और आलमारी बनाते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक चार पहिया फाइनेंस कराई थी। मंगलवार को निजी फाइनेंस कंपनी में एक लाख रुपये जमा करना था। शाम को रकम लेकर शब्बीर बैंक पहुंचे, लेकिन किसी कारण से रकम बैंक में जमा नहीं हुई। शाम को वह शहर में कुछ अन्य काम निपटाने लगे। रात आठ बजे के करीब वह बाइक से घर के लिए निकले।
विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र के परसिया भंडारी और गौरस्थान के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछे से ओवरटेेक कर उनकी बाइक रुकवा ली। शब्बीर कुछ समझ पाते बदमाश रुपये से भरा बैग लुटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से शब्बीर के गर्दन सहित अन्य जगहों पर वार कर घायल कर दिया और गाड़ी में रखे एक लाख रुपये लूट कर देवरिया की तरफ भाग निकले। घायल दुकानदार ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ के बाद मामले की जांच कर दी। प्राथमिक उपचार के लिए घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एक लाख रुपये की लूट की तहरीर थाने में दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शब्बीर ने बताया कि तीनों बदमाशों ने मुंह बांधा हुआ था। सभी की उम्र बीस से तीस वर्ष के करीब रहीं होगी। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर लूट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed