फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Burglars broke the lock of the store Sarraf

चोरों ने सर्राफ की दुकान का ताला तोड़ा

Mon, 15 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 15 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
कपरवार पुलिस चेकपोस्ट के पीछे सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर चोर तिजोरी उठा ले गए। ताला नहीं तोड़ पाने के कारण चोर तिजोरी खेत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस चौकी के पास चोरी के प्रयास की सूचना पर कारोबारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामजानकी मार्ग पर जाम लगा दिया।

करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। सीओ सुधीर शर्मा ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।

बरहज के कपरवार निवासी गंगासागर वर्मा की पुलिस चौकी के पीछे आभूषण की दुकान है। बीता रात किसी समय चोर दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी उठा ले गए।

दुकान से करीब सौ मीटर की दूरी पर खेत में तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन लाक नहीं टूट पाया। चोर तिजोरी को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

सुबह लोगों को सर्राफ की दुकान का शटर खुला देखा तो शोर मचाना शुरू किया। दुकानदार के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। अंदर से तिजोरी गायब होने के बाद इलाके के कारोबारी उग्र हो गए।


खोजबीन के बाद तिजोरी खेत में मिली। लाक बंद होने के कारण कारोबारियों ने राहत की सांस ली। सूचना पर एसओ परमाशंकर यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच।

तो लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इलाके के लोगों का कहना था कि चौकी के समीप चोरी की वारदात पुलिस की सक्रियता केे पोल खोल रही है।

पूर्व प्रधान फौजीबाबा, देवेश सिंह, सुदामा सिंह,दिलीप मद्वेशिया, राजन तिवारी, रणजीत सिंह, हरिहर बरनवाल, राजन सिंह, मंजीत तिवारी सहित अन्य दुकानदारों ने रामजानकी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सड़क जाम करने वालों का कहना था कि आए दिन चोरी की वारदात हो रही है। चेकपोस्ट होने के भी चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

सीओ सुधीर शर्मा ने लोगों आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed