{"_id":"58c977ec4f1c1b741132bd17","slug":"bsf-employees-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ कर्मचारियों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ कर्मचारियों ने मचाया उत्पात
देवरिया
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
उत्पात मचाने वाले बीएसएफ कर्मचारी को पुलिस पकड़ कर कोतवाली लाई।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नशे में धुत्त बीएसएफ कर्मचारियों ने स्टेशन रोड, मछली हट्टा पर जमकर उत्पात मचाया। वाहन चेकिंग के नाम पर कई लोगों को सरेआम पीट दिया। वर्दीधारियों की गुंडई देखकर राहगीर भाग निकले। दुकानदार भी सहम गए। करीब आधे घंटे तक उत्पात होता रहा। कुछ लोगों ने बीएसएफ कर्मचारियों पर पथराव कर दिया। इसमें एक की नाक टूट गई।
नाराज कर्मचारियों ने जनता पर इंसास और एके 47 तान दी। असलहा काक होते ही भगदड़ मच गई। होली में शांति व्यवस्था, मतगणना के लिए जिले में बीएसएफ तैनात है। संत विनोवा कॉलेज में फोर्स रुकी है। बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे जाइलो गाड़ी से बीएसएफ के दो कर्मचारी स्टेशन रोड, मछली हट्टा पहुंचे और देसी शराब की दुकान पर छककर शराब पीए। गाड़ी से दोनों स्टेशन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक से गाड़ी में हल्की टक्कर हो गई। बीएसएफ के कर्मचारी नीचे उतरे और ट्रक चालक प्रेम की पिटाई शुरू कर दी।
तभी बोलरो गाड़ी से सोमनाथ, शांतिनगर निवासी दुर्गेश्वरनाथ त्रिपाठी चार पहिया से स्टेशन पर कुछ लोगों को छोड़कर लौट रहे थे। कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और डीएल मांगने लगे। कागजात दिखाने के बाद भी नशे में धुत्त कर्मचारियों ने दुर्गेश्वरनाथ त्रिपाठी की पिटाई कर दी। उन्हें अपने गाड़ी में खींचकर बैठा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद गिरजेश त्यागी और बंटी तिवारी ने विरोध किया तो कर्मचारियों ने उन्हें भी पीट दिया। भीड़ एकत्र हो गई और दोनों ओर घिर गए। नाराज लोगों ने बीएसएफ कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बवाल और बढ़ गया। कर्मचारियों ने अपने साथ लिए असलहों को लोड कर जनता की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने काबू में किया। कोतवाल विजय सिंह गौर ने कहा कि एसपी को घटना की जानकारी दी गई। अधिकारियों से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।