फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bombs exploded, injuring three children and women

देसी बम फटा, तीन बच्चे और महिला घायल

Wed, 02 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 02 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन

 डेमुसा गांव के एक मकान में भूसे में रखा देसी बम फट गया। हादसे में तीन बच्चे और एक महिला जख्मी हो गईं। बम के फटने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

पुलिस की जांच में पता चला कि देसी बमों को भूसे में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने बिस्फोट के बाद बिखरी रस्सी और बारूद को कब्जे में ले लिया है। हादसे में घायल दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देसी बम के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

 भटनी, डेमुसा के दुबौली टोला के राकेश प्रसाद का बेटा पीयूष (6), राजू गुप्ता का बेटा राहुल (5 )और नंदजी गुप्ता की बेटी निर्जला (4 )दोपहर को खेल रही थी। इसी बीच बच्चे राकेश प्रसाद के टीनसेड में रखे भूसे के पास पहुंचे। जहां झोले में कुछ रखा हुआ दिखा। 

बच्चों ने गेंद समझकर देेसी बम के झोले को उठा लिया। इसी बीच अचानक बिस्फोट हो गया।  हादसे में पीयूष, राहुल, निर्जला और कुछ दूरी पर मौजूद प्रेमशीला देवी घायल हो गईं।

बम फटने का आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। तीन बच्चे खून से लथपथ थे। सभी को पीएचसी पर पहुंचाया गया। 

हालत गंभीर होने के कारण निर्जला और राहुल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची भटनी पुलिस ने मामले की जांच की।

 पुलिस राकेश प्रसाद की तलाश कर रही है। जो हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है। मौके पर मिले अवशेष को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। भटनी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि विस्फोट में सभी बच्चे घायल हुए हैं। लोगों ने देसी बम की सूचना दी है। जांच की जा रही है। बम की पुष्टि होती है तो राकेश के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed