{"_id":"5a8c64c24f1c1bcb268bafb8","slug":"bollaro-collided-with-a-standing-truck-two-died-three-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, दो की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो लोगो की मौत के बाद मोर्चरी के पास लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/भलुअनी। तिलक समारोह से वापस लौटते समय बारीपुर चौराहे के पास सोमवार की रात 11.30 बजे एक बोलेरो और ट्रक की टक्कर में बिजली कर्मचारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। लोग घायल हो गए इनमें एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ पीजीआई ले जाया गया।
सदर कोतवाली के कठिनईया गांव के प्रधान वीरेंद्र बहादुर उर्फ मुन्ना सिंह के भाई नृपेंद्र बहादुर सिंह ऊर्फ नन्हे सिंह (34) कुछ लोगों के साथ बोलेरो से भटनी के महदेवा गांव के एक मित्र के घर तिलक समारोह में गए थे। लौटते समय उन्होंने एक साथी को पहले सोनूघाट में छोड़ा। फिर एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए भलुअनी के बहोर गांव गए। वापसी में रात 11.30 बजे बारीपुर चौराहे के पास रोड के किनारे खड़े ट्रक से बोलेरो टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आए और उन्हें बाहर निकाला। बोलेरो में सवार नृपेंद्र बहादुर की वहीं मौत हो गई।
बोलेरो चला रहे खामपार निवासी और भटवलिया विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लोकेश उर्फ आकाश रावत (25) और मनोज रावत (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। मंटू उर्फ विनय सिंह और शोभित सिंह को भी चोट लगी। गांववालों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने लोकेश उर्फ आकाश रावत को मृत बताया और मनोज रावत को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हालत नाजुक देख वहां से पीजीआई लखनऊ भेजा गया। मामूली घायल मंटू उर्फ विनय सिंह और शोभित सिंह का उपचार हुआ।
विज्ञापन
भलुअनी थाने की प्रभारी निरीक्षक सरोज शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इधर, जानकारी होते ही मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी।