फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Blocked the road and forced idol immersion

जबरन मूर्ति विसर्जन पर सड़क जाम किया

Thu, 13 Oct 2016 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 13 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Blocked the road and forced idol immersion
देवरिया के कसया ढाले के पास प्रशासन की ओर से जबरन मूर्ति विसर्जन कराने की जानकारी होने पर लोगों ने सड़क किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रामगुलाम टोले की मूर्ति को जबरदस्ती विसर्जन कराए जाने से नाराज लोगों ने कसया ढाले पर जाम लगा दिया। जिससे यातायात बंद हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने मान मनौव्वल की कोशिश की। थोड़ी ही देर में मामला बिगड़ गया। फिलहाल आयोजक के आने से स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन


रामगुलाम मोहल्ले में सभी मूर्तियों के विसर्जन होने के बाद रामगुलाम टोले की मूर्तियों को निकाला जाता है। जुलूस में काफी संख्या में लोगों की शामिल होते हैं। इस बार पुलिस पहले से सतर्क थी।
विज्ञापन


आयोजक मंगल सिंह से कई बार संपर्क कर चुकी थी। शुक्रवार को मूर्ति का विसर्जन होना था। लेकिन बुधवार की रात ढाई बजे के करीब रामगुलाम टोले की मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया। यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। सुबह होते ही सैकड़ों लोग मोहल्ले में पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध कर रहे लोगों का आरोप था कि पुलिस प्रशासन जबरदस्ती मूर्ति का विसर्जन करा दिया। सीओ अजय सिंह कोतवाल अनिल पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को मनाने लगे। थोड़ी देर बात आयोजक भी पहुंचे उन्होंने लोगों को कहा कि पुलिस के दबाव में विसर्जन नहीं हुआ, जिसके बाद चले गए। दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिस की सख्ती अपने चरम पर थी। हाथ में लाठी लेकर एएसपी एनके सिंह तेवर में दिखे। सिविल लाइंस रोड पर पुलिस की सख्ती से जाम लग गया।



मूर्ति विसर्जन पर लगे डीजे को पुलिस ने नीचे उतरवा लिया। कई जगहों पर नोंकझोंक भी हुई। कई गाड़ियों को पुलिस ने वापस लौटाने की चेतावनी दी। इस दौरान सचिन सिंह, सीओ अजय सिंह, कोतवाल अनिल पांडेय के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कई दिनों से लगी थी। शहर में किसी भी मूर्ति विसर्जन पर डीजे नहीं बजा। हर मूर्ति पर एक पुलिसकर्मी की तैनाती की गई थी। चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र के आयोजकों के संपर्क में थे। नतीजा पुलिस के लिए काफी संतोषजनक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed