{"_id":"4f19a1019a751e2f4bdf4b3a5827c97f","slug":"being-hit-by-a-train-killing-the-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा बुधवार को बैतालपुर पश्चिमी ढाले के पास हुआ।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शिनाख्त के बाद घरवालों को घटना की जानकारी दी गई।
गौरीबाजार बैतालपुर साहू टोला निवासी रामधारी यादव 70 बुधवार को किसी काम से बैतालपुर चौराहे पर जा रहे थे। पश्चिमी ढाला के पास पहुंच थे कि इसी बीच अप आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
इससे रामधारी यादव की मौके पर मौत हो गई। शव करीब एक घंटे तक रेल लाइन पर पड़ा रहा। किसी ने घटना की जानकारी बैतालपुर स्टेशन मास्टर को दी।
हादसे की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। शिनाख्त के बाद घरवाले भी मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। प्रभारी एसओ जीआरपी ने बताया कि आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है।
शव को कब्जे में लिया गया है। हादसे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।