{"_id":"5b01b56e4f1c1beb7e8b49e3","slug":"attack-to-baghouchghat-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बघौचघाट पुलिस पर हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बघौचघाट पुलिस पर हमला, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 20 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों ने किया पुलिस टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले में एक दरोगा घायल हो गए। मनबढ़ों ने पुलिस की जीप भी तोड़ने का प्रयास किया। थाना प्रभारी से भी झड़प हुई। घटना शनिवार देर रात अहिरौली गांव में हुई। सूचना पर तरकुलवा पुलिस भी मौके पर पहुंची, तब मनबढ़ भागे। पुलिस ने इस घटना में पीड़ित युवक और एसआई की तहरीर पर नौ नामजद लोगों पर दो मुकदमे दर्ज किया है। एसआई की तहरीर पर पांच अज्ञात पर भी जान से मारने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सभी नामजद आरोपियों को पुलिस ने चालान कर अदालत भेजा। वहां से वे जेल भेज दिए गए।
थानाक्षेत्र के अहिरौली गांव में शनिवार रात करीब 10 बजे दो बाइक आपस में टकरा गईं। एक बाइक अहिरौली के दिवाकर की थी तो दूसरी कुशीनगर जिले के रामआशीष की। अहिरौली गांव के कुछ लोग दिवाकर के समर्थन में आकर रामआशीष को मारने-पीटने लगे। उसी रास्ते से थाने के एसआई कवींद्र सिंह आ रहे थे। झगड़ा देख वह छुड़ाने लगे। इससे गुस्साए गांववालों ने दरोगा को मारपीट कर घायल कर दिया। दरोगा ने थाना प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। इस पर थाना प्रभारी विनय सिंह मौके पर मयफोर्स पहुंचे। उनके साथ भी आरोपियों ने बदसलूकी की। उनकी सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया।
मामला बिगड़ता देख थाना प्रभारी ने तरकुलवा पुलिस को भी बुला लिया। दोनों थाने की पुलिस ने मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें छह पुरुष और तीन महिलाएं हैं। पुलिस ने रामआशीष सिंह निवासी चैनपुर थाना पटहेरवा की तहरीर पर दिवाकर प्रसाद, किशन प्रसाद, छोटन प्रसाद, राजेश प्रसाद, सोहन प्रसाद, नगीना प्रसाद, दीपा, ममता, सुभा निवासी अहिरौली थाना बघौचघाट के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। वहीं, एसआई कवींद्र सिंह की तहरीर पर इन्हीं नौ लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी सामान को क्षति पहुंचाने, उत्पात करने, सरकारी अफसर पर हमला कर घायल करने आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बघौचघाट एसओ विनय सिंह का कहना है कि बाइक की टक्कर के बाद गांववालों ने मारपीट की। पुलिस पर भी हमला किया। नौ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।