फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After the bloody battles over election vote, 15 injured

चुनाव के बाद वोट को लेकर खूनी संघर्ष, 15 जख्मी

Tue, 01 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 01 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन

 पहले चरण में चुनाव के बाद वोट को लेकर प्रधान पद के दो उम्मीदवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों तरफ से धारदार हथियार का प्रयोग हुआ।

 दोनों पक्षों से दर्जन भी लोग खून से लथपथ हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तरकुलवा इलाके के कौला मुंडेरा गांव निवासी रामप्रवेश और संतोष प्रसाद प्रधानी का चुनाव लड़े है। प्रथम चरण का चुनाव होने के बाद दोनों प्रत्याशी वोटों की गणना में लगे है।

 मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब रामप्रवेश के दरवाजे से कुछ लोग गुज रहे थे। आरोप है कि रामप्रवेश ने यह कहकर लोगों को रोक दिया कि चुनाव में उन्होंने संतोष का समर्थन किया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। थोड़ी देर बाद दोनों प्रधानपद के प्रत्याशी सामने आ गए।

 दोनों तरफ से फरसा, कुल्हाड़ी और भुजाली लेकन लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान संतोष प्रसाद, पंकज, राजन, रामेश्वर, राममूरत, जीउत और विजय घायल हो गए। 

दूसरे तरफ से प्रत्याशी रामप्रवेश, लखराज, देवी, राजेन्द्र, संजय, सुनिला, सुधीर और राघव को गंभीर चोटें आई। खून खराबे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। 

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  मारपीट में तीन की हालत गंभीर है। दोनों तरफ से थाने में तहरीर पड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

एसओ आलोक सोनी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।दोनों तरफ से तहरीर पड़ी है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed