{"_id":"590e06fe4f1c1b347344114a","slug":"accused-of-being-abusive-beaten-mother-and-daughter-given-tahrir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदचलनी का आरोप लगाकर मां और बेटी को पीटा, तहरीर दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदचलनी का आरोप लगाकर मां और बेटी को पीटा, तहरीर दी
देवरिया
Updated Sat, 06 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
hamla
- फोटो : SELF
देवरिया। बदचलन होने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला कोतवाली के मेहड़ापुरवां स्थित कांशीराम आवास का है। पीड़ित मां-बेटी का कहना है कि मोहल्ले का ही एक युवक उन लोगों से खार खाए रहता है। आए दिन विवाद करता था।
पीड़ितों का कहना है कि शुक्रवार की रात को युवक उसके आवास पर पहुंचा और बदचलन होने का आरोप लगाते हुए किशोरी की पिटाई करने लगा। बेटी को पिटता देख मां दौड़कर आई तो मनबढ़ ने उसकी भी पिटाई कर दी। शनिवार को दोनों ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित मां-बेटी का कहना था युवक आए दिन इस तरह की हरकत करता रहता है।
उसकी हरकतों से वे लोग परेशान हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ सिटी डॉ. अजय सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।