फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accident, two dead, anger

हादसे में दो की मौत, बवाल

Thu, 03 Mar 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 03 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

गौरीबाजार-गोरखपुर रोड पर गौरी खुर्द के पास ट्रक की चपेट में आने से एक ऑर्केस्ट्रा संचालक और महिला डांसर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने हंगामा मचाते हुए ट्रक को घेर लिया।

इस बीच ट्रक चालक भाग निकला। हंगामे और हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए शवों को कब्जे में ले लिया। उधर, भलुअनी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक एमआर की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। 

पडरौना का रहने वाला टुन्नू गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गौरी खुर्द गांव में रहकर ऑर्केस्ट्रा ग्रुप चलाता था। उसके साथ कोलकाता की रहने वाली चिनकी (21) भी रहती थी।

बुधवार की रात साढ़े नौ बजे दोनों बाइक पर सवार होकर घर से एक कार्यक्रम में जाने के लिए निकले। अभी वे दोनों गांव के समीप गौरीबाजार-गोरखपुर रोड पर पहुंचे ही थे कि देवरिया की तरफ से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक को घेर लिया और हंगामा करने लगे। इस बीच चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

हादसे और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। उधर, शाम सात बजे भलुअनी थानाक्षेत्र के जरार मानिक मोड़ के पास दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गई।

मौके पर ही शहर के नाथनगर के रहने वाले बाइक सवार राजेश श्रीवास्तव (एमआर) की मौत हो गई। घटना की सूचना पर उनके घर पर कोहराम मच गया।

कोई भी इस खबर पर सहसा विश्वास नहीं कर पा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जबकि दूसरी बाइक  पर बरहज के डुमरिया के रहने वाले बाइक सवार टुनटुन गंभीर रूप से घायल हो गए।   उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed