फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   aan electrician burnt

करंट से बिजली मिस्त्री झुलसा, हंगामा

Fri, 05 May 2017 11:09 PM IST
deoria
deoria Updated Fri, 05 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। 
विज्ञापन

बरसीपार में ट्रांसफॉर्मर चढ़ाते समय तार में करंट आ गया। इससे एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद सब स्टेशन पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी भाग निकले। घटना से गुस्साए गांववालों ने सब स्टेशन पर हंगामा किया। 


सब स्टेशन पर प्राइवेट कर्मचारी के भरोसे बिजली की आपूर्ति है। खुखूंदू थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी प्रवीण तिवारी ठेकेदार अभय तिवारी के यहां बिजली का काम करते हैैं। वह बरसीपार गांव में शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मर चढ़ाने गए थे। ट्रांसफॉर्मर का तार जोड़ते समय करंट आ गया। उसकी चपेट में आकर वह झुलस गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद गुस्साए गांववालों ने सब स्टेशन पर हंगामा खड़ा कर दिया। अवर अभियंता पंकज गुप्ता ने बताया कि वह घटना के समय बिजली घर पर नहीं थे। प्राइवेट कर्मचारी से मौखिक शट डाउन लेकर ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा था। इसके कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया और यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed