फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a woman raped by tantrik

झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म, ओझा गिरफ्तार

Sun, 11 Nov 2018 11:51 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 11 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
a woman raped by tantrik
रेप - फोटो : SELF
भाटपाररानी। संतान सुख के लिए झाड़-फूंक के बहाने 25 वर्षीय विवाहिता को बहलाकर ओझा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा निवासी मुख्तार झाड़-फूंक का काम करता है। इसी थाना क्षेत्र की एक ग्राम की युवती के घर उसका पहले से आना-जाना था। युवती की शादी भाटपाररानी थाना के एक ग्राम में हुई है। शादी के कई वर्ष बीतने के बाद भी उसे संतान नहीं हो रही थी। संतान सुख का हवाला देकर ओझा ने उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। झाड़-फूंक के बहाने उसे अंबेडकर नगर जिले के एक धार्मिक स्थल पर ले गया। वहां किराए पर कमरा लिया और विवाहिता के साथ जबरन कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। विवाहिता डर के मारे कुछ नहीं बोलती थी। दो दिन पूर्व उसे लाकर सलेमपुर छोड़ दिया। घर पहुंचकर विवाहिता ने अपनी सास से आपबीती बताई। रविवार को पीड़िता की तहरीर पर भाटपाररानी पुलिस ने आरोपी ओझा मुख्तार के विरुद्ध दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार रवि ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed