फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज

पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Fri, 10 May 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
देवरिया। युवती की मौत के मामले में उसकी मां मुन्नी बेगम की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के सोहन महुअवां खुर्द गांव निवासी मंजूर वारसी ने अपनी बेटी सगीरन (23) की शादी 2015 में सदर कोतवाली के करौंदी गांव निवासी हैदर अली के साथ की थी। हैदर अली मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता है। बुधवार देर शाम वह घर पहुंचा तो सगीरन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद संदिग्ध हाल में सगीरन गंभीर रूप से झुलस गई। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पति हैदर, उनके भाई सिट्टू, उसकी पत्नी, मां आशमा और बहन हसीना के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed